लेख •

इंतज़ार

A

आशुतोष अमित

दिनांक: 24 सितंबर 2010

सूनी रतियाँ और विरह

तुम बिन प्यासी मेरी अँखियाँ
जाग-जाग कर काटी रतियाँ
तुम बिन सूनी सारी नगरी
सूनी सेज है, सूनी डगरी
धड़कत है बहुत तेज़ ये छतियाँ।

त्योहारों की अधूरी उमंग

"तुम आते तो मनती दिवाली,
रंग-राग की मचती होली..."
तुम आते तो मनती दिवाली
रंग-राग की मचती होली
जंचती आँगन में पीक की बोली
खेलते हम-तुम आँख-मिचौली
थकी अनाड़ी दुखियाँ अँखियाँ।

सावन की आस और इंतज़ार

आश था आते तुम सावन में
झरी लगी जब मम आँगन में
गरज-गरज घन घरराते
मेंढक टर-टर राग सुनाते
झिंगुर गाते गीत मनोहर
ऐसे में तुम आते प्रियवर
कब से राह निहारे अँखियाँ!

टिप्पणियाँ